रिपोर्ट – कबीर
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना पुलिस ने वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में महमूदनगर निवासी चांद पुत्र भूरा तथा मल्हूपुरा निवासी आशू उर्फ आश मोहम्मद और नवाब पुत्र बिल्लू शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को उनके आवास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, चांद के खिलाफ वर्ष 2016 में गौवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके अलावा उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के मामले भी दर्ज हैं। वहीं, आशू और नवाब वर्ष 2018 में दर्ज एक मुकदमे में जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किए गए हैं। इस मामले में दोनों के खिलाफ धमकी देने, घर में घुसने और चोरी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई कर रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक खुशीलाल, उपनिरीक्षक रूप सिंह, हेड कांस्टेबल जयदीप नागर, कांस्टेबल लोकेन्द्र सिंह और योगेन्द्र सिंह शामिल रहे।
