Homeउत्तर प्रदेशजुए की महफिल पर पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार

जुए की महफिल पर पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। चरथावल क्षेत्र में कुटेसरा-सैदपुरा मार्ग पर जोहड़ के पास जुए की महफिल सजी हुई थी। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे तीन आरोपियों को दबोच लिया। दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए। मौके से 2310 रुपये, 52 ताश के पत्ते, टॉर्च और तीन मोटरसाइकिल बरामद हुईं।

थाना प्रभारी सत्यनारायण दहिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 19 सितंबर को सूचना के आधार पर कुटेसरा-सैदपुरा मार्ग स्थित जोहड़ के पास दबिश दी। पुलिस की कार्रवाई होते ही जुआरियों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने अजय कुमार निवासी दतियाना, बबलू निवासी कसियारा और सुरेंद्र निवासी पचैंडा रोड को पकड़ लिया, जबकि परितोष उर्फ गुड्डू निवासी अमीगढ़ और तहसीन उर्फ तोला निवासी कुटेसरा मौके से भाग निकले।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना चरथावल में मुकदमा अपराध संख्या 178/2026 के तहत धारा 13 जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। फरार दोनों आरोपियों के नाम भी मुकदमे में शामिल किए गए हैं। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अंशार उल हक हाशमी को सौंपी गई है।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गोबिंद चौधरी, उपनिरीक्षक परविंदर सिंह, हेड कांस्टेबल सोनू सिरोही, कांस्टेबल रजत, विशाल, दीपक और दीपक सैनी शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments