Homeउत्तर प्रदेशजिलान्यायाधीश, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का संयुक्त औचक निरीक्षण...

जिलान्यायाधीश, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का संयुक्त औचक निरीक्षण किया

रिपोर्ट: मोहम्मद नसीम

बाराबंकी। जिलान्यायाधीश श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव, जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने सोमवार को जिला कारागार का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण कर सुरक्षा, स्वच्छता एवं बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सबसे पहले कारागार के मुख्य प्रवेश द्वार पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने कारागार परिसर का भ्रमण कर स्वच्छता, अनुशासन एवं समग्र व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने महिला एवं पुरुष बैरकों का निरीक्षण करते हुए बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, भोजन, शौचालय एवं साफ-सफाई की स्थिति का भी विस्तार से परीक्षण किया गया।

वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए अधिकारियों ने बंदियों के लिए गर्मी से बचाव की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलान्यायाधीश, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बंदियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी भी प्राप्त की। साथ ही जेल प्रशासन को निर्देशित किया गया कि कारागार में सुरक्षा, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप नियमित रूप से संचालित की जाएं तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती सुधा सिंह, जेल अधीक्षक कुंदन कुमार, जेलर सहित कारागार के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments