Homeउत्तर प्रदेशचित्रकूट में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का भव्य आयोजन, जरूरतमंदों...

चित्रकूट में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का भव्य आयोजन, जरूरतमंदों को मिलेंगी सरकारी योजनाओं की सौगात

रिपोर्ट – ओमप्रकाश

चित्रकूट। चित्रकूट में आम जनमानस को न्याय और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर में आयोजित इस शिविर का शुभारंभ जनपद के न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ। शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा पात्र लाभार्थियों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट द्वारा 1 नवंबर 2026 को राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर आयोजित किया गया।

इस शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के गरीब, वंचित, जरूरतमंद और पात्र लोगों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है।

शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर आम लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में व्यवस्था की गई है।

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव इला चौधरी सहित न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में अपर जिला जज, जिलाधिकारी पुलकित गर्ग, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार-वी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

अब देखना होगा कि इस मेगा शिविर के माध्यम से कितने जरूरतमंदों तक न्याय और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचता है। प्रशासन की यह पहल तभी सार्थक होगी, जब योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments