Homeउत्तर प्रदेशखरड़ हत्याकांड: राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने दिए सख्त निर्देश, दो दिन में...

खरड़ हत्याकांड: राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने दिए सख्त निर्देश, दो दिन में सभी आरोपियों हो गिरफ्तार

रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ्फरनगर। फुगाना थाना क्षेत्र के गांव खरड़ में 70 वर्षीय जयसिंह कश्यप की हत्या के मामले में शुक्रवार को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

राज्यमंत्री ने मौके पर मौजूद उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्ष को घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी भी दो दिन के भीतर सुनिश्चित कर उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की जाए।

नरेंद्र कश्यप ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि घटना में संलिप्त व्यक्ति चाहे कोई भी हो, उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दबंगई और गुंडागर्दी को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

राज्यमंत्री ने पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए निजी स्तर पर 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि उन्हें न्याय दिलाने के लिए प्रशासन स्तर से हरसंभव कदम उठाया जाएगा।

घटना के बाद गांव में पुलिस-प्रशासन की सक्रियता बढ़ा दी गई है। अधिकारियों को मामले की जांच में तेजी लाने और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments