Homeउत्तर प्रदेशओवरलोडिंग पर प्रशासन का शिकंजा, 9 वाहनों पर कार्रवाई, खनन और परिवहन...

ओवरलोडिंग पर प्रशासन का शिकंजा, 9 वाहनों पर कार्रवाई, खनन और परिवहन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 3.63 लाख रुपये का अर्थदंड

रिपोर्ट – शारिक खान 

रामपुर। जनपद में अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने प्रवर्तन अभियान तेज कर दिया है। विशेष अभियान के तहत खनन विभाग और परिवहन विभाग की संयुक्त टीमों ने सघन जांच करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले नौ वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की।
अभियान के दौरान खनन विभाग की टीम ने चार वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 1.98 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया। वहीं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) द्वारा पांच वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 1.65 लाख रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया गया।
इस तरह संयुक्त अभियान में कुल नौ वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 3.63 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों के विरुद्ध जांच एवं प्रवर्तन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सघन जांच अभियान चलाया जाए तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments