Homeउत्तर प्रदेशआयुर्वेद को जानो... छात्राओं ने क्विज में परखी प्राचीन चिकित्सा पद्धति की...

आयुर्वेद को जानो… छात्राओं ने क्विज में परखी प्राचीन चिकित्सा पद्धति की समझ

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में जनजागरूकता अभियान के तहत स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज, काकड़ा में ‘आयुर्वेद को जानो’ विषय पर क्विज प्रतियोगिता और शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर आयुर्वेद से जुड़े सवालों के जवाब दिए और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. इसम पाल के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में समिति सदस्य डॉ. राजीव कुमार ने छात्राओं को आयुर्वेद की उपयोगिता और दैनिक जीवन में इसके महत्व की जानकारी दी। छात्राओं को आयुर्वेद के जनक एवं प्रमुख आचार्यों, आयुर्वेद के लाभ, संतुलित आहार, दिनचर्या, ऋतुचर्या, योग, स्वस्थ आयु और स्वस्थ जीवनशैली सहित विभिन्न विषयों पर जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को समझाया गया कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या, योग और प्रकृति के अनुरूप जीवनशैली महत्वपूर्ण है। आयुर्वेद दिवस की इस वर्ष की थीम ‘स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद’ के माध्यम से निवारक स्वास्थ्य देखभाल, कल्याण और टिकाऊ जीवनशैली में आयुर्वेद की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया।

आयुर्वेद जनजागरूकता कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों को आयुर्वेदिक आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की शपथ प्रधानाचार्या मंजुला ने दिलाई। वहीं ‘आयुर्वेद को जानो’ क्विज प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों आफिया, फलक, सानिया, अनु, संजना, फायजा और सोफिया को उपहार देकर उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजुला, प्रवक्ता अंजली, रवीना और काजल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अधिकारियों ने बताया कि आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments