Homeउत्तर प्रदेशअवैध हथियारों के साथ दो युवक गिरफ्तार, तमंचा व चाकू बरामद

अवैध हथियारों के साथ दो युवक गिरफ्तार, तमंचा व चाकू बरामद

रिपोर्ट कबीर

मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराध एवं अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक अवैध चाकू बरामद किया है। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा के निर्देशन में अस्पताल चौकी प्रभारी सोनू कुमार एवं पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान जगदीश पांचाल वाली गली स्थित मार्केट क्षेत्र से सालारपुर निवासी विपिन कुमार (24) को एक 315 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।

वहीं, दूसरी कार्रवाई में लद्दावाला स्थित भारद्वाज मेडिकल वाली गली से मखियाली निवासी राहुल (21) को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों युवक बिना किसी वैध अनुमति के हथियार लेकर घूम रहे थे। इसे सार्वजनिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा मानते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

कोतवाली नगर पुलिस ने विपिन कुमार के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट तथा राहुल के खिलाफ धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अवैध हथियार रखने वालों और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments