Homeउत्तर प्रदेशगाजीपुर में मौसम का अलर्ट: अगले 24 घंटे भारी बदलाव के संकेत

गाजीपुर में मौसम का अलर्ट: अगले 24 घंटे भारी बदलाव के संकेत

रिपोर्ट -एकरार खान

गाजीपुर में गरज-चमक के साथ तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना

गाजीपुर जनपद में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम अचानक करवट ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही तेज आंधी चलने का भी अनुमान है, जिसकी रफ्तार 70-80 किलोमीटर प्रति घंटा से लेकर 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की है। तेज हवा और बारिश के चलते पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति बाधित होने तथा कमजोर निर्माणों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई गई है। किसानों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है ताकि फसलों और पशुओं को सुरक्षित रखा जा सके।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। बिजली कड़कने के समय खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और समय-समय पर अपडेट जारी किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments