फतेहपुर। जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के बरदारी तिराहे के पास मामूली विवाद को लेकर दो युवकों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों युवकों ने सड़क किनारे एक-दूसरे पर लात-घूंसों की बारिश कर दी और धक्का-मुक्की के साथ उठापटक भी की।
मारपीट के दौरान मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच बीच-बचाव के लिए पहुंचे एक युवक ने किसी तरह दोनों को शांत कराया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए इसकी जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता और घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
