Homeउत्तर प्रदेशफिरोजाबाद में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न, स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा...

फिरोजाबाद में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न, स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा और सुधार पर हुआ मंथन

फिरोजाबाद। कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की स्वास्थ्य सेवाओं, विभिन्न योजनाओं की प्रगति तथा स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. राम बदन राम, सीएमएस नवीन जैन, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. योगेश गोयल सहित जिले के सभी एमओआईसी (चिकित्सा अधीक्षक/प्रभारी चिकित्सा अधिकारी) उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन, चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता और आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने संबंधित अधिकारियों से स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने, सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने तथा आम नागरिकों को समयबद्ध और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने विभागीय कार्यों की नियमित निगरानी और समन्वय के साथ कार्य करने पर भी जोर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments