Homeउत्तर प्रदेशजेवर में दिनदहाड़े लाखों की चोरी, नकदी और जेवरात लेकर फरार हुआ...

जेवर में दिनदहाड़े लाखों की चोरी, नकदी और जेवरात लेकर फरार हुआ चोर

जेवर। कोतवाली क्षेत्र की जहांगीरपुर चौकी के अंतर्गत दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर घर से लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर फरार हो गया।

पीड़ित परिवार के अनुसार, चोर घर से 40 हजार रुपये नकद, एक कंठी, चार जोड़ी पाजेब और एक मंगलसूत्र लेकर फरार हो गया। बताया गया कि नकदी भैंस खरीदने के लिए रखी गई थी।

वारदात के बाद चोर घर से ले जाए गए बक्से को कुछ दूरी पर खाली कर फेंककर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments