श्रावस्ती। जिले के कोतवाली भिनगा क्षेत्र के सेमरी चौराहे पर ग्राम प्रधान और एक मेट के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, अकबरपुर ग्राम प्रधान और मेट राघव भारती के साथ सेमरी चौराहे पर उस समय विवाद हो गया, जब वे एक नाई की दुकान पर दाढ़ी बनवा रहे थे। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इसी दौरान भूखन यादव नामक व्यक्ति ने कथित रूप से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और विरोध करने पर मारपीट की।
घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने कोतवाली भिनगा पहुंचकर तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
