Homeउत्तर प्रदेशपुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर रामपुर पुलिस अलर्ट, एसपी ने परीक्षा केंद्रों...

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर रामपुर पुलिस अलर्ट, एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

रामपुर से शारिक खान की रिपोर्ट

रामपुर। आगामी 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रामपुर ने शनिवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की आवाजाही, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, परीक्षा कक्षों की तैयारियों, कक्ष निरीक्षकों की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम, विद्युत आपूर्ति, पेयजल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्र प्रभारियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, नकल अथवा सुरक्षा संबंधी चूक की कोई संभावना नहीं रहनी चाहिए। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे पूरी तरह सक्रिय रहें और उनकी लगातार निगरानी की जाए।

उन्होंने परीक्षा केंद्रों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, पार्किंग व्यवस्था सुचारु रखने तथा अभ्यर्थियों के प्रवेश और निकास मार्गों को व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश भी दिए। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने पर विशेष जोर दिया गया ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन और पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। परीक्षा केंद्रों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाएगी। इसके अलावा सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक एवं अफवाहपूर्ण सूचनाओं की भी लगातार निगरानी की जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। सभी अधिकारियों को निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments