लोकेशन: रामपुर
रिपोर्ट: शारिक खान
रामपुर से बड़ी खबर
जनपद रामपुर पुलिस को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, दंगा नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन के लिए एक अत्याधुनिक वज्र वाहन (एंटी-रायट व्हीकल) उपलब्ध कराया गया है। इसके शामिल होने से पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता और सुरक्षा संसाधनों में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी हुई है।
संवेदनशील परिस्थितियों में होगा उपयोग
यह आधुनिक वज्र वाहन दंगा नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन, संवेदनशील आयोजनों, धार्मिक पर्वों, वीआईपी ड्यूटी, आपातकालीन स्थितियों और आपदा जैसी परिस्थितियों में पुलिस के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।
पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
पुलिस अधीक्षक, रामपुर ने बताया कि वर्तमान समय की कानून-व्यवस्था संबंधी चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पुलिस बल को आधुनिक तकनीक और संसाधनों से सुसज्जित किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद को यह अत्याधुनिक वज्र वाहन उपलब्ध कराया गया है।
पुलिस की परिचालन क्षमता में होगा इजाफा
रामपुर पुलिस का कहना है कि नए वज्र वाहन के शामिल होने से पुलिस की परिचालन क्षमता, त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पहले से अधिक सशक्त होगी, जिससे किसी भी विषम परिस्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सकेगा।
