रिपोर्टर: शारिक खान
लोकेशन: रामपुर
रामपुर में एक प्लाईवुड फैक्ट्री पर जीएसटी विभाग द्वारा छापेमारी की कार्रवाई किए जाने की सूचना है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भारत सरकार लिखी गाड़ियों से पहुंचे अधिकारियों की टीम कई घंटों से फैक्ट्री परिसर में जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि फैक्ट्री गंज क्षेत्र निवासी जाकी उल्ला खान से संबंधित है। मौके पर 4 से 5 अधिकारियों की टीम दस्तावेजों और अन्य अभिलेखों की जांच में जुटी हुई है।
फिलहाल छापेमारी को लेकर जीएसटी विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान या पुष्टि जारी नहीं की गई है। कार्रवाई के कारणों और जांच के निष्कर्षों का इंतजार किया जा रहा है।
अधिकारियों की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
