Homeउत्तर प्रदेशरामपुर: बैंक के बाहर से दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार...

रामपुर: बैंक के बाहर से दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट: नितिन कुमार

बैंक के सामने से चोरी हुई बाइक

रामपुर। बिलासपुर नगर में दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना सामने आई है। प्रथम बैंक के सामने खड़ी एक बाइक को अज्ञात चोर चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से बाइक बरामद करने की गुहार लगाई है।

बैंक से लौटे तो गायब मिली बाइक

पीड़ित राधेश्याम ने बताया कि वह बैंक में कार्य से गए थे और अपनी बाइक बाहर खड़ी कर दी थी। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटे तो बाइक मौके से गायब मिली। उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चल सका।

पुलिस को दी तहरीर

बाइक नहीं मिलने पर पीड़ित ने बिलासपुर कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत दी और चोरी की घटना की जानकारी पुलिस को दी। उन्होंने जल्द से जल्द बाइक बरामद करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

थाना प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि बाइक चोरी की तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द ही बाइक बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments