Homeउत्तर प्रदेशमुजफ्फरनगर: कांवड़ मार्ग की शराब दुकानों पर आबकारी विभाग सख्त, ओवररेटिंग रोकने...

मुजफ्फरनगर: कांवड़ मार्ग की शराब दुकानों पर आबकारी विभाग सख्त, ओवररेटिंग रोकने को गोपनीय जांच

कांवड़ यात्रा के दौरान आबकारी विभाग अलर्ट

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के दौरान नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के लिए आबकारी विभाग ने शराब दुकानों पर निगरानी बढ़ा दी है। शनिवार को उप आबकारी आयुक्त, सहारनपुर प्रभार ने जिला आबकारी अधिकारी की मौजूदगी में आबकारी निरीक्षकों और विभागीय कर्मचारियों की बैठक लेकर प्रवर्तन अभियान तेज करने के निर्देश दिए।

राजस्व लक्ष्य और नियमों के पालन पर जोर

बैठक में अधिकारियों को अवैध शराब की बिक्री रोकने, ओवररेटिंग पर अंकुश लगाने तथा शासन के निर्धारित राजस्व लक्ष्य को हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने को कहा गया।

शराब दुकानों का किया निरीक्षण

बैठक के बाद जिला आबकारी अधिकारी और आबकारी निरीक्षकों ने कांवड़ मार्ग पर स्थित विभिन्न शराब दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान अनुज्ञापियों को निर्देश दिए गए कि प्रत्येक बिक्री पीओएस (POS) मशीन के माध्यम से ही की जाए, जिससे बिक्री प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी बनी रहे।

ओवररेटिंग रोकने के लिए गोपनीय टेस्ट परचेज

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने यह भी जांच की कि कहीं निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत तो नहीं वसूली जा रही। इसके लिए विभाग की ओर से गोपनीय टेस्ट परचेज भी कराए गए। साथ ही दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे चालू रखने, साफ-सफाई बनाए रखने, दुकान के बाहर भीड़ न लगने देने और निर्धारित समय के अनुसार ही संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि कांवड़ यात्रा के दौरान यदि किसी भी शराब दुकान पर ओवररेटिंग, अवैध बिक्री या अन्य नियमों के उल्लंघन की शिकायत मिली तो संबंधित अनुज्ञापी के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। विभाग द्वारा निरीक्षण अभियान लगातार जारी रखा जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments