हरदोई से बड़ी खबर
हरदोई के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के मोदीपुर ग्राम सभा की एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर मारपीट कर घर से निकालने और पति द्वारा दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप
पीड़िता का आरोप है कि उसके ससुराली जनों ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। उसका यह भी कहना है कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है और अब उसे अपने साथ नहीं रख रहा है।
स्थानीय पुलिस पर भी लगाए आरोप
महिला का आरोप है कि उसने बेहटा गोकुल कोतवाली में शिकायत की थी, लेकिन उसकी फरियाद नहीं सुनी गई। इसके बाद वह न्याय की मांग लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची।
एसपी ने दिए जांच के निर्देश
पुलिस अधीक्षक हरदोई ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
नोट: समाचार में लगाए गए आरोप पीड़िता के हैं। इनकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी।
बाइट: पीड़िता
