Homeउत्तर प्रदेशबांदा में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, मां की हालत...

बांदा में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, मां की हालत बिगड़ी

संवाददाता: शुभम सिंह

बांदा से बड़ी खबर

बांदा शहर के सिटी गार्डन मैरिज हाल में करंट लगने से पिता और पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि हादसा देखकर मृतक की पत्नी की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पिता को बचाने में गई बेटे की जान

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अज्ञात कारणों से पहले पिता करंट की चपेट में आए। उन्हें बचाने के प्रयास में उनका पुत्र भी करंट की चपेट में आ गया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले के कारणों की जांच कर रही है।

गिरवा थाना क्षेत्र के थे मृतक

पुलिस के अनुसार, दोनों मृतक गिरवा थाना क्षेत्र के प्रेमपुर गांव के निवासी थे। मृतक पिता शहर के सिटी गार्डन मैरिज हाल में गार्ड के रूप में कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि उनका पुत्र और पत्नी उनसे मिलने आए थे, तभी यह हादसा हो गया।

मां का अस्पताल में इलाज जारी

घटना के बाद मृतक की पत्नी की हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

बाइट:

कल्लू सिंह (मैनेजर)

डॉ. एस.के. मौर्या (जिला अस्पताल)

मेविश टॉक (सहायक पुलिस अधीक्षक)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments