Homeउत्तर प्रदेशअमरोहा में रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

अमरोहा में रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

रिपोर्टर: डॉ. प्रथम सिंह

अमरोहा। जनपद में बुधवार सुबह से रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली।

सुबह से हो रही हल्की बारिश के कारण शहर की कई सड़कों पर पानी जमा हो गया। हालांकि, सामान्य जनजीवन पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ा। दफ्तर और स्कूल जाने वाले लोग छाता और रेनकोट के साथ घरों से निकले।

बारिश से किसानों के चेहरों पर भी खुशी देखने को मिली। किसानों का कहना है कि यह वर्षा खरीफ की फसलों के लिए लाभदायक साबित होगी और खेतों में नमी बढ़ने से खेती के कार्यों में मदद मिलेगी।

मौसम में आए इस बदलाव से लोगों ने राहत की सांस ली है। लगातार पड़ रही गर्मी के बाद हुई बारिश ने वातावरण को ठंडा कर दिया है, जिससे दिनभर मौसम खुशनुमा बना रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments