अमरोहा। जनपद में 1 जुलाई से शुरू हुए संचारी रोग नियंत्रण अभियान माह के तहत बुधवार सुबह जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। सुबह करीब 9:30 बजे मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
रैली में नगर पालिका, जिला अस्पताल और मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लेकर आमजन को संचारी रोगों की रोकथाम और बचाव के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर डीएमओ, एसीएमओ, डिप्टी सीएमओ, मलेरिया इंस्पेक्टर तथा एपिडेमियोलॉजिस्ट सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।
बारिश के बीच आयोजित कार्यक्रम में सीएमओ ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संचारी रोगों की रोकथाम, स्वच्छता बनाए रखने तथा जनजागरूकता फैलाने की शपथ भी दिलाई।
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से साफ-सफाई बनाए रखने, जलभराव से बचने तथा संचारी रोगों के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की है।
