अमरोहा से बड़ी खबर
अमरोहा ने आईजीआरएस शिकायतों और धारा-34 के मामलों के निस्तारण में प्रदेशभर में पहला स्थान हासिल किया है। राजस्व परिषद ने इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ की प्रभावी मॉनिटरिंग और सफल क्रियान्वयन की सराहना की है।
3,248 मामलों का रिकॉर्ड निस्तारण
1 जून से 10 जुलाई के बीच धारा-34 के 3,248 मामलों का समयबद्ध निस्तारण किया गया। वहीं भूमि संबंधी आईजीआरएस की 1,772 शिकायतों का 100 प्रतिशत निस्तारण करते हुए पेंडेंसी को शून्य कर दिया गया।
डेली जूम मीटिंग और माइक्रोप्लानिंग बनी सफलता की कुंजी
जिलाधिकारी की नियमित डेली जूम मीटिंग, माइक्रोप्लानिंग और लगातार समीक्षा के चलते राजस्व मामलों के त्वरित और पारदर्शी निस्तारण में यह उपलब्धि हासिल हुई।
बड़े जिलों को छोड़ा पीछे
इस प्रदर्शन के साथ अमरोहा ने मुरादाबाद, गाजियाबाद और अलीगढ़ जैसे बड़े जिलों को पीछे छोड़ते हुए प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया।
राजस्व टीम को डीएम ने दी बधाई
जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने इस उपलब्धि पर पूरी राजस्व टीम को बधाई देते हुए कहा कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
