Homeउत्तर प्रदेशनवरात्रि पर सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, डीआईजी और एसपी ने किया...

नवरात्रि पर सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, डीआईजी और एसपी ने किया पैदल गश्त

रिपोर्ट – ओमप्रकाश

चित्रकूट। चित्रकूट में शारदीय नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट है। डीआईजी चित्रकूटधाम मंडल राजेश एस. और पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने देवी पंडालों और ऐतिहासिक मराठाकालीन काली देवी मंदिर का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

नवरात्रि के दौरान मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए चित्रकूट पुलिस पूरी तरह सतर्क है। डीआईजी राजेश एस. और एसपी अरुण कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने काली देवी मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
वहीं, मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा और नारी सशक्तीकरण को लेकर भी जागरूकता अभियान चलाया गया। महिला पुलिसकर्मियों ने मंदिर पहुंचीं महिलाओं और श्रद्धालुओं को पंपलेट वितरित कर उनके अधिकारों और सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। महिलाओं को संदेश दिया गया कि किसी भी तरह के उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में वे बिना डर के पुलिस से संपर्क करें।
पुलिस प्रशासन का उद्देश्य नवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के साथ महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। पैदल गश्त और मिशन शक्ति अभियान के जरिए चित्रकूट पुलिस ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments