बुलंदशहर से बड़ी खबर
बुलंदशहर जिले के पहासू थाना क्षेत्र के सोई गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें पांच लोग घायल हो गए।
पांच लोग घायल, दो की हालत गंभीर
मारपीट में एक पक्ष के चार और दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति घायल हुआ। घायलों को पहासू पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पहासू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।
मामले की जांच जारी
पुलिस का कहना है कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्राप्त तहरीर और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
