Homeउत्तर प्रदेशलोकसभा में उठा मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय का मुद्दा, सांसद मोहिबुल्लाह नदवी...

लोकसभा में उठा मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय का मुद्दा, सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने दिया कार्य स्थगन प्रस्ताव

रिपोर्ट: शारिक खान

रामपुर से बड़ी खबर

समाजवादी पार्टी के रामपुर सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने संसद के मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में नियम 56 के तहत कार्य स्थगन प्रस्ताव का नोटिस देकर मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े मामले को उठाया।

भवन ध्वस्तीकरण के आदेश पर जताई चिंता

सांसद ने प्रस्ताव में विश्वविद्यालय की 40 में से 38 इमारतों को ध्वस्त करने के आदेश पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल भवनों का नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के भविष्य से भी जुड़ा है।

छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो: सांसद

मोहिबुल्लाह नदवी ने केंद्र सरकार से मांग की कि किसी भी कार्रवाई का असर छात्रों की पढ़ाई, परीक्षाओं और डिग्रियों पर नहीं पड़ना चाहिए। साथ ही उन्होंने मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने तथा शिक्षा संस्थानों के लिए समान और गैर-भेदभावपूर्ण नीति बनाए जाने की मांग की।

NEET मुद्दे पर भी विपक्ष का प्रदर्शन

संसद परिसर में समाजवादी पार्टी और अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं को लेकर भी प्रदर्शन किया। इस दौरान सांसदों ने युवाओं के भविष्य की सुरक्षा और जवाबदेही तय करने की मांग उठाई।

सांसद का बयान

सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने कहा कि वे रामपुर की जनता, जौहर विश्वविद्यालय के छात्रों और देश के युवाओं से जुड़े मुद्दों को सड़क से लेकर संसद तक उठाते रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments