Homeउत्तर प्रदेश66 दिव्यांगों का हुआ चिन्हीकरण, कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण पाने की...

66 दिव्यांगों का हुआ चिन्हीकरण, कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण पाने की राह हुई आसान

कबीर मुजफ्फरनगर जिला ब्यूरो

 

मुजफ्फरनगर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान” अभियान के तहत सोमवार को जिला चिकित्सालय में दिव्यांगजनों के लिए विशेष चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 66 पात्र दिव्यांगजनों का चिन्हीकरण कर उन्हें कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया।

05 जून से 21 जून 2026 तक संचालित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित इस शिविर में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे दिव्यांगजनों का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं अधिकारियों ने उनकी शारीरिक आवश्यकताओं के अनुरूप चिन्हांकन कर आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया।

अधिकारियों ने बताया कि चिन्हित लाभार्थियों को आगामी चरण में उनकी जरूरत के अनुसार कृत्रिम अंग, ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र सहित अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे वे अपने दैनिक जीवन में अधिक आत्मनिर्भर बन सकें।

शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन एवं उनके परिजन उपस्थित रहे। इस दौरान अधिकारियों ने दिव्यांगजन कल्याण से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को सशक्त बनाना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना तथा समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। अभियान के तहत जनहित से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया।

इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी दीक्षा उपाध्याय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments