रिपोर्ट – कबीर
मुजफ्फरनगर। पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के पचेंडा रोड पर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नाले के पक्के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने नाला निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र की कई कॉलोनियों के लोगों को जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।
कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के अनुसार, करीब 37 करोड़ रुपये की लागत से पचेंडा रोड के दोनों ओर लगभग सात किलोमीटर लंबा नाला बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान जलभराव के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नाले के निर्माण से पानी की निकासी बेहतर होगी और कॉलोनियों के निवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
