Homeउत्तर प्रदेशस्नातक ,शिक्षक एमएलसी प्रत्याशियों के लिये हुआ मतदान

स्नातक ,शिक्षक एमएलसी प्रत्याशियों के लिये हुआ मतदान

रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ्फरनगर। मोरना खंड विकास कार्यालय परिसर मोरना में शिक्षक व स्नातक विधान परिषद सदस्य प्रत्याशियों के लिए मतदान सकुशल व शांति पूर्वक सम्पन्न हुआ। मतदान में महिलाओं ने भी उत्साह पूर्वक भाग लिया।

शुक्रवार को MLC के लिए हुए मतदान में शिक्षकों के लिए एक बूथ बनाया गया जहां 192 मतों से कुल 146 वोट डाले गए।
स्नातक के लिये दो बूथ बनाये गए थे जिनमें बूथ संख्या 120 पर 392 में से 225 मत पड़े जिनमे 63 महिलाओं ने मतदान का प्रयोग किया।बूथ 121 पर 360 में से 200 मत डाले गये यहाँ 54 महिलाओं ने अपने मत का प्रयोग किया। शिक्षक एमएलसी के दस प्रत्याशी मैदान में थे जिनमें भाजपा के श्रीचंद शर्मा व सपा के डॉ. नितिन तोमर सहित आठ निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में रहे
स्नातक में दिनेश गोयल भाजपा के प्रत्याशी व परमेन्द्र भाटी समाजवादी पार्टी तथा छ: प्रत्याशी निर्दलीय मैदान में रहे।
सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में राजीव राय तथा जानसठ तहसीलदार मोनिका चौहान व्यवस्थापक के रूप में रही सुरक्षा को लेकर सीओ भोपा राधा रमण सिंह तथा थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

मतदान स्थल के पास भारतीय जनता पार्टी में समाजवादी पार्टी के कार्यालयो पर भारी भीड़ लगी रही। पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता कार्यालय पर भारी उत्साह के साथ मौजूद रहे जिनमें प्रमुख रूप से जिला पंचायत प्रशासक डॉक्टर वीरपाल निर्वाल ब्लॉक प्रमुख अनिल राठी, मंडल अध्यक्ष अरुणपाल, सतनाम नायक, रामकुमार शर्मा, वीरपाल सहरावत संजय कौरी,प्रीतम सिंह प्रधान,रविन्द्र बेनीवाल, समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष सादिक चौहान,रजनीश यादव,अजय चेयरमैन आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments