Homeउत्तर प्रदेशसंदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव,...

संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम: जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट – संदीप वर्मा 

बाराबंकी। बाराबंकी जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के रोटी गांव में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब लगभग 42 वर्ष के बदलू गौतम का शव घर से कुछ ही दूर स्थित एक आम के पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल अभी मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

घर के समीप आम के पेड़ से लटकता मिला शव
जानकारी के अनुसार, रोटी गांव निवासी बदलू गौतम पुत्र तिलक अपने परिवार के साथ रहते थे। रविवार को उनका शव घर के पास स्थित एक आम के पेड़ से कंबल के कपड़े के सहारे लटकता हुआ मिला। घटना की खबर गांव में फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

अचानक हुई इस घटना से परिवार में मातम छा गया। परिजनों को यकीन ही नहीं हो रहा था कि बदलू गौतम अब उनके बीच नहीं रहे। उनकी पत्नी और बच्चों की आंखों से आंसू रूकने का नाम नहीं ले रहे थे।

खराब रहती थी तबीयत, हो रहा था इलाज…
कहा जा रहा है कि बदलू गौतम की तबीयत अक्सर खराब रहती थी और उनकी दवा भी चल रही थी। हालांकि, उनकी मौत का कारण क्या है , यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। सिर्फ तबीयत खराब रहने की जानकारी के आधार पर मौत की वजह स्पष्ट नहीं की जा सकती। वास्तविक स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

पत्नी सहित पांच बच्चों को छोड़ गए बदलू…
बदलू गौतम अपने पीछे पत्नी नीलम और पांच बच्चों को छोड़ गए हैं। परिवार में 19 वर्ष के शिवा, 17 वर्षीय सत्यम, एक अन्य बेटा प्रभाकर, 12 वर्षीय बेटी अंकिता और पांच वर्ष की बेटी आशा शामिल हैं।

पीडित परिवार के लिए यह घटना बड़ा दुख लेकर आई है। पिता की मौत से बच्चों को बहुत गहरा सदमा लगा है, वहीं पत्नी नीलम देवी के सामने परिवार की जिम्मेदारियों को संभालने की चुनौती भी बन गई है। घर में अचानक हुए गम के बीच परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा…
घटना की सूचना मिलने पर जहांगीराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब मौत के कारणों को लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच महत्वपूर्ण होगी।

फिलहाल इस मामले में मौत की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि किन परिस्थितियों में बदलू गौतम की मौत हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments