Homeउत्तर प्रदेशव्यापारियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, सीसीटीवी से लेकर कैश सुरक्षा...

व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, सीसीटीवी से लेकर कैश सुरक्षा तक दिए निर्देश

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। व्यापारियों की सुरक्षा, बाजारों में अपराधों की रोकथाम और साइबर ठगी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक अपराध इंदु सिद्धार्थ की अध्यक्षता में आयोजित व्यापारी सुरक्षा गोष्ठी में व्यापारियों की समस्याएं सुनी गईं और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक अपराध इंदु सिद्धार्थ ने व्यापारियों से बाजारों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुझाव लिए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। बाजारों में पुलिस की गश्त और चेकिंग लगातार जारी है। इसके बावजूद सुरक्षा को लेकर व्यापारियों की सहभागिता भी जरूरी है।

उन्होंने व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगवाने और उनकी दिशा इस तरह रखने की सलाह दी, जिससे दुकानों के साथ आसपास के रास्तों पर भी नजर रखी जा सके। मुख्य मार्गों और बाजारों में आपसी सहयोग से अतिरिक्त कैमरे लगाने, रात के समय पर्याप्त रोशनी रखने तथा बाजारों में सामूहिक रूप से सुरक्षा गार्ड और चौकीदार की व्यवस्था करने पर जोर दिया गया।

नकदी के लेन-देन और परिवहन को लेकर भी पुलिस ने व्यापारियों को सतर्क किया। बड़ी नकदी लेकर आने-जाने से पहले स्थानीय पुलिस को सूचना देने तथा किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। पुलिस अधीक्षक अपराध ने व्यापारियों को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों की जानकारी देते हुए सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

साइबर ठगी से बचाव पर भी दिया जोर

गोष्ठी में ऑनलाइन लेन-देन के दौरान होने वाली साइबर ठगी के नए तरीकों और उनसे बचाव के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। व्यापारियों को अनजान लिंक, फर्जी कॉल और ऑनलाइन भुगतान से जुड़ी धोखाधड़ी के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई। साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।

बैठक में सीएफओ अनुराग कुमार, व्यापार मंडल के पदाधिकारी, नगर क्षेत्र के थाना प्रभारी, उपनिरीक्षक, पीडब्ल्यूडी और विद्युत विभाग के अधिकारी तथा यातायात प्रभारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments