Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ-बाराबंकी हाईवे पर भीषण हादसा: ओवरटेक करते समय बाइक को हाफ डाला...

लखनऊ-बाराबंकी हाईवे पर भीषण हादसा: ओवरटेक करते समय बाइक को हाफ डाला ने मारी टक्कर, 2 की मौत; मासूम समेत 3 घायल

रिपोर्ट – संदीप वर्मा

बाराबंकी। बाराबंकी में लखनऊ-बाराबंकी हाईवे पर शहर कोतवाली क्षेत्र के आलापुर के पास देर रात तेज रफ्तार हाफ डाला ने बाइक और कार में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। कार सवार एक मासूम बच्ची समेत तीन लोगों के घायल होने की भी जानकारी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पहचान की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ओवरटेक करते समय सामने से आया हाफ डाला

पुलिस के अनुसार, बाइक और कार लखनऊ से बाराबंकी की ओर आ रहे थे। आलापुर के पास बाइक सवार कार को ओवरटेक कर रहे थे। इसी दौरान सामने से आए तेज रफ्तार हाफ डाला ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और फिर कार से जा भिड़ा।

एक मृतक की पहचान, दूसरे की तलाश जारी…

बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में रामसनेहीघाट के बरजोर पुरवा निवासी श्रवण कुमार (39) की पहचान हो गई है। दूसरे मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। इसी गांव के अमित (35) और धर्मराज (32) के नाम सामने आए हैं। इनमें कौन मृतक और कौन घायल है, इसकी पुष्टि के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

चार-पांच सेकेंड के अंतराल में दो धमाकों की आवाज

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहले तेज टक्कर की आवाज आई और चार-पांच सेकेंड बाद फिर जोरदार धमाका हुआ। मौके पर बाइक और कार क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी थीं। कार से दो लोग एक बच्चे को गोद में लेकर बाहर निकले।

मौके पर पुलिस ने घायलों को अस्ताल पहुंचाया

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और वाहनों को सड़क से हटवाया। करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। नगर कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। हादसे की जानकारी मिलते ही जिला अस्पताल में भीड़ जुट गई।

घायलों का इलाज जारी…

राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने भी घायलों के इलाज की जानकारी ली और पीड़ित परिजनों की हर संभव मदद के निर्देश दिए। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि श्रवण कुमार टेंट लगाने का काम करता था और गांव के मजदूरों को भी साथ लेकर काम पर जाता था। वह अमित और धर्मराज को बाइक पर लेकर लखनऊ गया था।

परिवार में छाया मातम

देर रात लौटते समय हादसा हो गया। श्रवण के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। हादसे की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments