रिपोर्ट – कबीर
मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चेतक मार्का देशी शराब के 209 पव्वे बरामद किए हैं। आरोपी को ग्राम हुसैनपुर बोपाड़ा में शराब के ठेके के सामने स्थित परचून की दुकान के पीछे से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शामली जनपद के थाना भवन क्षेत्र के गांव मोरमाजरा निवासी बिजेन्द्र (44) पुत्र सुबे सिंह के रूप में हुई है। वह वर्तमान में मंसूरपुर स्थित मिल में रह रहा था।
आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज
प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार त्यागी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 314/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अभिषेक गुप्ता, हेड कांस्टेबल मोनू, कांस्टेबल रोहित कुमार और लोकेन्द्र कुमार शामिल रहे।
