Homeउत्तर प्रदेशबिजनौर नागपुर खडकसेन में राशन डीलर के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, कम...

बिजनौर नागपुर खडकसेन में राशन डीलर के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, कम राशन देने और देरी से वितरण करने का आरोप

रिपोर्ट – सना परवीन

बिजनौर। जनपद बिजनौर में अफजलगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के गांव नागपुर खडकसेन में राशन वितरण में अनेक आरोप लगाते हुए को ग्रामीणों ने राशन डीलर के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने राशन वितरण में देरी करने, निर्धारित मानक से कम राशन देने और उपभोक्ताओं के साथ उचित व्यवहार नहीं करने के आरोप लगाए। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
आपको बता दें कि ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में तैनात राशन डीलर श्रीमती शीला देवी द्वारा उपभोक्ताओं को समय पर राशन उपलब्ध नहीं कराया जाता। इसके अलावा, उन्हें निर्धारित मात्रा से कम राशन दिए जाने की भी शिकायत है। ग्रामीणों ने कहा कि राशन वितरण में अनियमितताओं के कारण उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कराने और शिकायतें सही पाए जाने पर राशन डीलर के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
इस दौरान कमला देवी, बबीता, रीता, काजल, सुषमा, शोभा, दिनेश कुमार, गजरो देवी, कुमारपाल सिंह, बाबू, लवकुश, जोगेंद्र सिंह, तेजपाल सिंह, क्षत्रपाल सिंह, लाल सिंह, पप्पू सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
उक्त खबर राशन डीलर के खिलाफ लगाए गए आरोप ग्रामीणों के बयान पर आधारित हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments