रिपोर्ट – संदीप वर्मा
बाराबंकी। बाराबंकी की पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में मादक पदार्थ तस्करी करने वाले अपराधियोंके विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा आज 28.10.2026 को 03 मादक पदार्थ तस्करों मो0 जफर पुत्र मो0 सईद निवासी बेगमगंज थाना कोतवाली नगर बाराबंकी, लवकुश वर्मा पुत्र मनोज कुमार निवासी भानमऊ दरावपुर थाना कोठी बाराबंकी, अभिषेक अवस्थी पुत्र परमानन्द अवस्थी निवासी दशहराबाग पटेल नगर थाना कोतवाली नगर बाराबंकी को सतरिख बाईपास के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 1350 शीशी प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप एवं तस्करी में प्रयुक्त दो वाहन स्कूटी UP 41 AB 5279, UP 41 BH 8285, व 03 मोबाइल फोन बरामद किया गए है। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं 732/2026 धारा 8/22 NDPS ACT पंजीकृत किया गया एवं अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
