Homeउत्तर प्रदेशबांदा में 26 नवंबर से गूंजेगी श्री भक्त चरित्र कथा, 25 को...

बांदा में 26 नवंबर से गूंजेगी श्री भक्त चरित्र कथा, 25 को निकलेगी भव्य कलश यात्रा

रिपोर्ट – शुभम सिंह रघुवंशी

बांदा। संस्कार संस्कृति सेवा संस्थान एवं सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के तत्वावधान में आगामी 26 से 30 नवंबर 2026 तक बांदा के पंडित जवाहरलाल नेहरू डिग्री कॉलेज ग्राउंड में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक परम पूज्य श्री इंद्रेश जी महाराज के श्रीमुख से पांच दिवसीय दिव्य ‘श्री भक्त चरित्र कथा’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है, जिसकी तैयारियों को लेकर आज प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

आयोजन समिति ने जानकारी दी कि इस विशाल आध्यात्मिक महोत्सव के शुभारंभ से एक दिन पूर्व, 25 नवंबर को प्रातः 11:00 बजे अलीगंज स्थित रामलीला मैदान से एक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो गूलर नाका, महेश्वरी देवी, स्टेशन रोड, नया पुल और महाराणा प्रताप चौक होते हुए कथा स्थल जे.एन. डिग्री कॉलेज ग्राउंड पहुंचकर संपन्न होगी। इस यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं के साथ पीले वस्त्र धारण किए मातृशक्ति सिर पर कलश लेकर चलेंगी और आकर्षक धार्मिक झांकियां मुख्य आकर्षण रहेंगी। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के बैठने की सुव्यवस्थित व्यवस्था के साथ-साथ पांचों दिन अनवरत विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा, जिसके सफल संचालन हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। प्रेस वार्ता के दौरान सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी और प्रमुख संरक्षक एवं पूर्व विधायक राजकुमार शिवहरे सहित समस्त समिति सदस्यों ने जनपद के समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों, माताओं-बहनों और कृष्ण भक्तों से इस आयोजन को अपना मानकर तन-मन से सहयोग करने तथा अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अमृतवाणी का पुण्य लाभ उठाने का आह्वान किया। इसके साथ ही, आयोजन के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु पत्रकार बंधुओं और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से भी विशेष आग्रह किया गया ताकि जनपद का प्रत्येक श्रद्धालु इस पावन कथा से जुड़ सके। इस महत्वपूर्ण बैठक में अशोक त्रिपाठी जीतू, जगराम सिंह चौहान, मालती गुप्ता बासू, राजेश द्विवेदी, संतोष गुप्ता, प्रकाश चंद्र त्रिपाठी, बी.एम. कुशवाहा, वंदना गुप्ता, लल्ला बाजपेयी, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, राजोल मिश्रा, राजकुमार राज, रामपाल प्रजापति, रामबहोरी शिवहरे, अंकित बासू, संतोष नायक, मदन तिवारी, संजय गुप्ता, चारुचंद्र खरे, कमलेश गुप्ता, राकेश बाजपेई, अवधेश कपूर, आर.पी. तिवारी, संजय ककोनिया, प्रशांत शर्मा, श्याम निगम, श्याम सिंह, भुवनेन्द्र रावत, मनोज निगम लाला, पंकज रावत, अमित गुप्ता, विनय गुप्ता, पुष्कर द्विवेदी, राहुल सिंह, अनिरुद्ध त्रिपाठी दद्दा और सुरेश कान्हा सहित समिति के सभी सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments