रिपोर्ट – शारिक खान
रामपुर। सिविल लाइंस थाना के सामने ही खुलेआम डग्गामार वाहनों में सवारियां भरने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद वाहन चालक बेखौफ होकर सड़क किनारे सवारियां बैठा रहे हैं, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि थाने के ठीक सामने नियमों की खुलेआम अनदेखी कैसे हो रही है? स्थानीय लोगों का आरोप है कि डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई करने के बजाय कथित रूप से पुलिस और यातायात विभाग की मिलीभगत से यह खेल चल रहा है।
वहीं, कथित कमीशनखोरी और थानों तक लिफाफे पहुंचने जैसे गंभीर आरोप भी चर्चा में हैं। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। यदि आरोप सही हैं तो यह न केवल यातायात व्यवस्था बल्कि पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।
बड़ा सवाल—थाने के सामने ही नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं तो कार्रवाई कब होगी?
जनता ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और यातायात विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कर डग्गामार वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
