रिपोर्ट – कबीर
मुजफ्फरनगर। खालापार थाना क्षेत्र से बिना बताए घर से चले गए दो बच्चों को खालापार पुलिस ने सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चों के सुरक्षित मिलने से दोनों परिवारों ने राहत की सांस ली और घरों में खुशी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, मोहल्ला खालापार निवासी अदीब पुत्र साजिद और अब्दुल समद पुत्र मोहम्मद अनीस बिना बताए घर से कहीं चले गए थे। बच्चों के लापता होने से परिजन परेशान थे। मामले में थाना प्रभारी विजय कुमार के नेतृत्व में खालापार पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने प्रयास करते हुए दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस ने दोनों बच्चों के परिजनों को थाने बुलाकर उन्हें बच्चों की सुपुर्दगी सौंप दी। अपने बच्चों को सकुशल देखकर परिजनों के चेहरे खिल उठे। परिजनों ने बच्चों की बरामदगी के लिए किए गए प्रयासों पर थाना प्रभारी विजय कुमार और मिशन शक्ति टीम की सराहना की।
