Homeउत्तर प्रदेशजिला पंचायत प्रशासक ने चीनी मिल में लिया तैयारियों का जायजा

जिला पंचायत प्रशासक ने चीनी मिल में लिया तैयारियों का जायजा

रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ्फरनगर, मोरना। जिला पंचायत प्रशासक ने किसानों व भाजपाइयों के साथ मोरना चीनी मिल के नये पेराई सत्र के शुभारंभ को लेकर सोमवार को मिल में की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। जहां पर किसानों ने अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में हर हाल में मिल के पेराई सत्र को चालू कराने की मांग की।

दी गंगा किसान सहकारी चीनी मिल्स मोरना में पहुंचे जिला पंचायत प्रशासक डॉ वीरपाल निर्वाल, भाजपा किसान मोर्चा के मंडल के अध्यक्ष चौधरी ब्रजवीर सिंह, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक रामकुमार शर्मा, मंडल अध्यक्ष अरूण सिंह, संजय कोरी, अनुज गोयल ने आगामी पेराई सत्र के शुभारंभ को लेकर मिल में की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया। भोकरहेडी निवासी किसान मनोज कुमार, कादीपुर के साेरण सिंह ने प्रधान प्रबन्धक को बताया कि टोकन पर्ची खिडकी से एंट्री के समय ही मिलनी चाहिए तथा यार्ड में पानी व लाइट की व्यवस्था की जाए। वही, मिल के पूर्व संचालक रहे चौधरी ब्रजवीर सिंह ने कहा कि मिल में कंपनी के द्वारा एक ही गांव के युवाओं को नौकरी पर रखा जा रहा है, इस भेदभाव के खिलाफ वह डीएम से मिलेंगे। प्रधान प्रबंधक वीपी पांडेय ने कहा कि मिल चलाने को सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है, बरसात के बाद चीनी परता कम आ रहा है, ऐसे में मिल को चलाना संभव नही है। किसानों ने अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में हर हाल में मिल के पेराई सत्र को चालू कराने की मांग की। निरीक्षण के दौरान चीफ इंजीनियर शशिकांत यादव, मुख्य लेखाकार सलील खरे मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments