Homeउत्तर प्रदेशजिला अस्पताल में सीएमओ का औचक निरीक्षण,

जिला अस्पताल में सीएमओ का औचक निरीक्षण,

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखने के लिए सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने शनिवार को स्वामी कल्याणदेव जिला चिकित्सालय (पुरुष) का औचक निरीक्षण किया। इमरजेंसी से लेकर ओपीडी, पैथोलॉजी, ब्लड बैंक और विभिन्न वार्डों का जायजा लेकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी पर उपस्थित मिले। सीएमओ ने मरीजों से सीधे बातचीत कर इलाज, दवाइयों और भोजन की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली।

इमरजेंसी से वार्डों तक परखी व्यवस्था

10 अक्टूबर को किए गए निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने इमरजेंसी सेवाओं का जायजा लिया। यहां वरिष्ठ इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. नवनीत बंसल और फार्मासिस्ट ड्यूटी पर मिले। ईएनटी विभाग में वरिष्ठ नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश कुमार, ब्लड बैंक में डॉ. अनुपम सक्सेना, वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. योगेंद्र तिरखा और डॉ. शैलेश जैन उपस्थित मिले।

इसके अलावा वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. अशोक कुमार, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. सोनिया सहगल और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. ओवैस सिद्दीकी भी ड्यूटी पर मिले। दंत चिकित्सा इकाई समेत अन्य वार्डों में भी चिकित्सकों और कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की गई।

मरीजों से पूछा, दवा और भोजन मिल रहा है या नहीं

निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों से बातचीत की। उन्होंने मरीजों से अस्पताल में मिलने वाले भोजन, दवाइयों की उपलब्धता और उपचार की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया।

लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय पर ड्यूटी पहुंचें कर्मचारी

निरीक्षण के बाद सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अस्पताल आने वाले प्रत्येक मरीज को समय पर और गुणवत्तापूर्ण उपचार मिलना चाहिए। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, ड्यूटी पर समय से उपस्थित रहने और मरीजों के साथ सहयोगपूर्ण व्यवहार करने के निर्देश भी दिए गए।

सीएमओ ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु बनाए रखने और मरीजों को उपचार के दौरान किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी न होने देने पर जोर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments