Homeउत्तर प्रदेशचित्रकूट पुलिस का विशेष अभियान, चार वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, राजापुर और कर्वी...

चित्रकूट पुलिस का विशेष अभियान, चार वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, राजापुर और कर्वी कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से की कार्रवाई, लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे अभियुक्त

रिपोर्ट – ओमप्रकाश 

चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चित्रकूट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए चार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, पहली कार्रवाई में थाना राजापुर की गनीवां चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रभुनाथ यादव ने पुलिस टीम के साथ कधवनिया गांव में दबिश देकर चुन्नू उर्फ धर्मपाल पुत्र मातादीन और मातादीन पुत्र राजाराम को गिरफ्तार किया।

दूसरी कार्रवाई में कोतवाली कर्वी के उपनिरीक्षक कैलाश नाथ यादव ने पुलिस टीम के साथ चोरी के मामले में वारंटी अभियुक्त शिवकुमार पटेल पुत्र भगवानदीन पटेल निवासी कल्ला को गिरफ्तार किया।

वहीं, तीसरी कार्रवाई में सीतापुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक यदुवीर सिंह ने पुलिस टीम के साथ चितरागोकुलपुर सीतापुर निवासी कुकुवी उर्फ अजय पुत्र हीरालाल आरख को गिरफ्तार किया।

चित्रकूट पुलिस द्वारा न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन में लगातार अभियान चलाकर वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments