Homeउत्तर प्रदेशगाजीपुर में सीएम योगी के जन्मदिवस पर सेवा कार्यक्रमों की धूम, डीएम...

गाजीपुर में सीएम योगी के जन्मदिवस पर सेवा कार्यक्रमों की धूम, डीएम अनूपम शुक्ला रहे मुख्य अतिथि

रिपोर्ट एकरार खान

गाजीपुर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार को गाजीपुर के इंद्रलोक गार्डन मैरिज लॉन में भाजपा नेता आदित्य सिंह के नेतृत्व में विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रक्तदान शिविर, सुंदरकांड पाठ, वृक्षारोपण तथा दिव्यांग बच्चों को स्कूल बैग एवं शिक्षण सामग्री वितरण जैसे जनकल्याणकारी कार्य किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गाजीपुर के जिलाधिकारी अनूपम शुक्ला तथा आईडी मेमोरियल ग्रुप ऑफ कॉलेज के प्रबंध निदेशक आनंद कुमार सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
इसके पश्चात आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। वहीं सुंदरकांड पाठ के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के अंतर्गत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
जिलाधिकारी अनूपम शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जीवन सेवा, राष्ट्रभक्ति और जनकल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उनके जन्मदिवस पर समाजहित के कार्य करना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
आयोजक एवं भाजपा नेता आदित्य सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा से रक्तदान, वृक्षारोपण और जरूरतमंद दिव्यांग बच्चों की सहायता जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि समाज सेवा के ऐसे कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
कार्यक्रम के समापन पर दिव्यांग बच्चों को स्कूल बैग एवं शिक्षण सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments