Homeउत्तर प्रदेशउर्मिला ऑंख अस्पताल एवं चश्मा घर में आंखों का इलाज व ऑपरेशन...

उर्मिला ऑंख अस्पताल एवं चश्मा घर में आंखों का इलाज व ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध

रिपोर्ट: एकरार खान

गाजीपुर। शादियाबाद मेन रोड के दक्षिण दिशा में स्थित उर्मिला ऑंख अस्पताल एवं चश्मा घर में मरीजों को आंखों से जुड़ी विभिन्न बीमारियों का आधुनिक उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। अस्पताल में आंखों की जांच, चश्मा निर्माण, मोतियाबिंद सहित अन्य नेत्र रोगों के ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध है।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मोतियाबिंद एवं अन्य नेत्र ऑपरेशन प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को किए जाते हैं, जबकि मरीजों की जांच एवं उपचार प्रतिदिन किया जाता है। अस्पताल में डॉ. विवेक सिंह (MBBS), प्रो. डॉ. संतोष कुमार गुप्ता तथा अनुभवी चिकित्सकों की देखरेख में मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

अस्पताल की एक शाखा पल्हना, तरवा रोड, आजमगढ़ में भी संचालित है। यहां प्रत्येक मंगलवार को मरीजों की जांच एवं ऑपरेशन किए जाते हैं। आजमगढ़ शाखा में डॉ. एन.के. सिंह (एम.एस. नेत्र सर्जन) और डॉ. आलोक कुमार (एम.एस. नेत्र सर्जन) अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

अस्पताल प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि आंखों से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर समय रहते जांच कराएं, ताकि उचित उपचार के माध्यम से आंखों की रोशनी को सुरक्षित रखा जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments