Homeउत्तर प्रदेशई-रिक्शा में बस ने मारी टक्कर, पिता-पुत्री की मौत, पत्नी गंभीर, बेटी...

ई-रिक्शा में बस ने मारी टक्कर, पिता-पुत्री की मौत, पत्नी गंभीर, बेटी की दवा लेने निकले थे दम्पति

रिपोर्ट – संदीप वर्मा

बाराबंकी। बाराबंकी में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर सोमवार दोपहर तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से ई-रिक्शा सवार पिता-पुत्री की मौत हो गई। हादसे में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतकों की पहचान लखनऊ के आजाद नगर, सदर कैंट बिजनौर निवासी मन्नान (45) और उनकी सात वर्षीय बेटी सनाया के रूप में हुई है। मन्नान की पत्नी अफसाना (40) का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पल्हरी के पास पीछे से मारी टक्कर…

हादसा शहर के पास पल्हरी गांव के निकट हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार मन्नान पत्नी और बेटी के साथ ई-रिक्शा से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई बस ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ई-रिक्शा सवार तीनों सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायल सड़क पर काफी देर तक तड़पते रहे।

अस्पताल पहुंचते ही पिता-बेटी को बताया मृत

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने मन्नान और उनकी सात वर्षीय बेटी सनाया को मृत घोषित कर दिया। अफसाना की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है।

लखनऊ से दवा लेने निकला था परिवार

मन्नान लखनऊ में किराए पर ई-रिक्शा चलाकर परिवार का खर्च उठाते थे। सोमवार को वह पत्नी अफसाना और बेटी सनाया के साथ बाराबंकी जिले के अहमदपुर कस्बे में फंगल इंफेक्शन की दवा लेने जा रहे थे। रास्ते में पल्हरी के पास हादसा हो गया।

बाराबंकी में है मन्नान की ससुराल, CCTV से बस की पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार मन्नान की ससुराल रामसनेहीघाट क्षेत्र के चिता का पुरवा गांव में है। वह लखनऊ के आजाद नगर, सदर कैंट बिजनौर में रहते थे। हादसे के बाद परिवार के लोगों में मातम है। हादसे के बाद बस का चालक वाहन लेकर मौके से निकल गया। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है, जिससे बस और उसके चालक का पता लगाया जा सके। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments