Homeउत्तर प्रदेशआरक्षी भर्ती परीक्षा पर पुलिस की पैनी नजर, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा का...

आरक्षी भर्ती परीक्षा पर पुलिस की पैनी नजर, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा का कड़ा पहरा

रिपोर्ट: कबीर

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन तरीके से संपन्न कराने के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस एवं प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए हैं। परीक्षा के पहले दिन पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जनपद में 8, 9 और 10 जून को दो पालियों में आयोजित हो रही भर्ती परीक्षा के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके साथ ही सेक्टर और जोनल अधिकारियों को भी निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभ्यर्थियों के प्रवेश से पहले सघन चेकिंग एवं फ्रिस्किंग की जा रही है, जबकि सीसीटीवी कैमरों और कंट्रोल रूम के माध्यम से परीक्षा केंद्रों की लगातार निगरानी की जा रही है।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर ने प्रश्नपत्रों की सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा कक्षों की निगरानी, प्रवेश द्वारों पर चेकिंग व्यवस्था और परीक्षा केंद्रों के आसपास कानून-व्यवस्था की स्थिति का भी गहन निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा की शुचिता भंग करने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति या गिरोह के खिलाफ तत्काल और कठोर कार्रवाई की जाए।

पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने और सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं।

मुजफ्फरनगर पुलिस का कहना है कि भर्ती परीक्षा को पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराया जाएगा तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments