Homeउत्तर प्रदेशहाजी जमालुद्दीन अल्वी ने संभाली भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पश्चिम यूपी की कमान

हाजी जमालुद्दीन अल्वी ने संभाली भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पश्चिम यूपी की कमान

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। हर्मन सिटी स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में रविवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पश्चिम उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष हाजी जमालुद्दीन अल्वी का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष जावेद मलिक ने उन्हें विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कराया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया।

पदभार ग्रहण समारोह में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक रहा। नवनियुक्त अध्यक्ष हाजी जमालुद्दीन अल्वी के स्वागत में बड़ी संख्या में मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। निवर्तमान अध्यक्ष जावेद मलिक ने उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पश्चिम उत्तर प्रदेश में अल्पसंख्यक मोर्चा का संगठन और मजबूत होगा।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती के साथ भाजपा की नीतियों और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अल्पसंख्यक समाज के बीच प्रभावी ढंग से पहुंचाने की दिशा में काम किया जाएगा। नए अध्यक्ष के सामने संगठन को विस्तार देने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से जोड़ने की जिम्मेदारी रहेगी।

इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी अभय कुमार, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सगीर प्रधान, महामंत्री सलाउद्दीन सैफी, क्षेत्रीय मंत्री आरिफ हवारी, कोषाध्यक्ष प्रवीण जैन, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नासिर सैफी, मदरसा बोर्ड सदस्य इमरान अहमद, कय्यूम मलिक, अलीशा हुसैन सिद्दीकी और महानगर अध्यक्ष अंजुम निजामी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments