रिपोर्ट – राकेश कुमार
बिजनौर। जनपद बिजनौर के थाना स्योहारा पुलिस ने गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किए गए पशु काटने के उपकरण एक चापड़ और एक छुरी भी बरामद की है।
पुलिस प्रेस नोट के अनुसार, 11 नवंबर 2026 को फरकान अहमद पुत्र मुस्ताक अहमद निवासी ग्राम रवाना शिकारपुर, थाना स्योहारा, जनपद बिजनौर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा ग्राम रवाना शिकारपुर नहर पटरी के किनारे गोवंशीय पशु के अवशेष डाल दिए गए हैं। तहरीर के आधार पर थाना स्योहारा में मुकदमा अपराध संख्या 0423/2026, धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
मामले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक बिजनौर के आदेश तथा अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी धामपुर और क्षेत्राधिकारी धामपुर के कुशल निर्देशन में थाना स्योहारा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रकाश में आए आरोपी फैजान पुत्र यामीन निवासी रसूलपुर चौहरा, थाना छजलैट, जनपद मुरादाबाद, उम्र करीब 19 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक चापड़ और एक छुरी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी को चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट, जनपद बिजनौर के समक्ष पेश किया गया।

