रिपोर्ट – रजनीश शर्मा
हरदोई। हरदोई के कोतवाली शहर क्षेत्र के इस्लामनगर टिलिया मोहल्ले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि पति ने सोते समय चाकू से पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी।
मृतका की पहचान 28 वर्षीय नगमा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, पति परवेज को पत्नी के किसी दूसरे व्यक्ति से फोन पर बात करने का शक था, जिसको लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था।
बताया जा रहा है कि बुधवार रात करीब 1:30 बजे नगमा घर में सो रही थी, तभी आरोपी पति ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
