रिपोर्ट – कबीर
मुज़फ्फरनगर मोरना। कस्बा भोकरहेड़ी में पूर्व चेयरमैन राजेश कुमार सहरावत के आवास पर दिवंगत समाजसेवी चौधरी क्षेत्रपाल सिंह सहरावत की रस्म तेहरवीं के अवसर पर शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा में गणमान्य व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने दिवंगत समाजसेवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और उनके सामाजिक योगदान को याद किया।
पूर्व चेयरमैन राजेश कुमार सहरावत के पिता चौधरी क्षेत्रपाल सिंह सहरावत का गत 9 सितंबर की शाम निधन हो गया था। रविवार को रस्म तेहरवीं के अवसर पर आयोजित शोकसभा से पूर्व दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए हवन-यज्ञ किया गया। आचार्य विश्वानन्द महाराज एवं आचार्य इंद्रपाल सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन सम्पन्न कराया। इसके उपरांत उपस्थित लोगों ने दिवंगत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन धारण कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
शोकसभा में वक्ताओं ने चौधरी क्षेत्रपाल सिंह सहरावत के सामाजिक जीवन एवं समाजसेवा को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने सदैव समाज के हित में कार्य किया। वह सरल स्वभाव, मिलनसार एवं आदर्श व्यक्तित्व के धनी थे। उनके द्वारा दिए गए संस्कार और सामाजिक मूल्यों की प्रेरणा परिवार तथा समाज को सदैव मिलती रहेगी।
इस अवसर पर दिवंगत के ज्येष्ठ पुत्र योगेश कुमार सहरावत को सामाजिक दायित्व की पगड़ी बांधी गई। प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण चौधरी ने शोकसभा का संचालन किया।
इस अवसर पर बाबा ओमवीर सिंह, राजेश कुमार सहरावत, यशवीर सिंह, भाजपा नेता अमित राठी, नवीन राठी, ब्लॉक प्रमुख अनिल राठी, चंद्रवीर राठी, सर्वेंद्र उर्फ मिंटू राठी, बिजेंद्र लंबरदार, प्रबंधक अनुज कुमार सहरावत, वेदवीर सिंह, रविंद्र ककरौली, मनोज कुमार मांडी वाले, रामकुमार शर्मा, सतीश सहरावत, हवा सिंह, प्रधान रविंद्र उर्फ छोटा चौधरी, काजी मौ.आकिल, डॉ. अली शेर अंसारी, काजी मौ. अफजल, आबाद सिद्दीकी, प्रबंधक विराज तोमर, कस्बा चेयरमैन प्रतिनिधि सचिन वामन, राजीव राठी छछरौली, जयवीर सिंह जटराणा, रामपाल सिंह सहरावत, नीरज रॉयल शास्त्री, नरेंद्र राठी छछरौली, ललित सहरावत, विनोद शर्मा शुक्रताल, बृजवीर सिंह कुँवापट्टी, मनोज कुमार कुँवापट्टी, प्रधानाचार्य पंकज माहेश्वरी, इरम अली जैदी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
