Homeउत्तर प्रदेशराष्ट्रीय इंजीनियर्स डे पर स्व. इंजीनियर आर.के. दत्त की पुण्यतिथि पर इंजीनियर्स...

राष्ट्रीय इंजीनियर्स डे पर स्व. इंजीनियर आर.के. दत्त की पुण्यतिथि पर इंजीनियर्स ने दी श्रद्धांजलि

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय इंजीनियर्स डे एवं स्वर्गीय आर.के. दत्त की पुण्यतिथि के अवसर पर उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की ओर से जनपद मुजफ्फरनगर में रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महासंघ से जुड़े इंजीनियरों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर स्व. आर.के. दत्त को श्रद्धांजलि अर्पित की। आयोजन में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान महासंघ के जिला अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ द्वारा प्रत्येक वर्ष 15 सितंबर को स्व. आर.के. दत्त की पुण्यतिथि के अवसर पर रक्तदान महादान कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में मुजफ्फरनगर में भी रक्तदान शिविर लगाया गया। उन्होंने बताया कि क्योंकि आर के दत्त जी का देहांत रक्त की कमी के कारण हुआ था तो हम उनकी पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन करते हैं जिसमें सभी उत्तर प्रदेश के 24 के 24 इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट इसमें पार्टिसिपेट करते हैं और उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं आज राष्ट्रीय इंजीनियर डे भी है उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष जिले में 126 यूनिट रक्तदान किया गया था और इस बार पिछला रिकॉर्ड तोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। एकत्रित रक्त सिविल अस्पताल को उपलब्ध कराया जाएगा। आज सभी इंजीनियर को मुख्य अतिथियों के द्वारा सम्मानित भी किया गया।
उन्होंने कहा कि रक्तदान का सबसे बड़ा महत्व यह है कि रक्त का निर्माण कृत्रिम रूप से नहीं किया जा सकता। एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान जरूरतमंद मरीज के लिए जीवन बचाने वाला साबित हो सकता है। महासंघ द्वारा रक्तदान करने वाले सदस्यों को कार्ड भी उपलब्ध कराया जाता है, जिसके माध्यम से आवश्यकता पड़ने पर साथी कर्मचारियों को रक्त उपलब्ध कराने में सहायता मिलती है। इससे जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को भी लाभ मिलता है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिजनौर सांसद चंदन चौहान ने कहा कि डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ द्वारा स्व. आर.के. दत्त की स्मृति में प्रतिवर्ष रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। उन्होंने स्व. दत्त को एक महान व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि उन्होंने विभागीय कार्यों में पारदर्शिता और जनहित को प्राथमिकता दी। उनके योगदान और संघर्ष को आज भी इंजीनियरिंग विभागों के अधिकारी-कर्मचारी याद करते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी 24 इंजीनियरिंग विभागों से जुड़े कर्मचारी इस आयोजन के माध्यम से स्व. आर.के. दत्त को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। रक्तदान जैसे पुनीत कार्य के जरिए उनकी स्मृति को जीवित रखना सराहनीय पहल है।
महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन पिछले करीब 31 वर्षों से लगातार किया जा रहा है। इसकी खास बात यह है कि इसमें जाति, धर्म और समाज के भेदभाव से ऊपर उठकर लोग एक साथ रक्तदान करते हैं। राष्ट्रीय इंजीनियर्स डे के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश दिया। श्रद्धांजलि ब्लड डोनेशन के साथ-साथ इंजीनियर डे को भी मनाया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments